Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली द्वारका में मकान गिरा दो की मौत व तीन घायल - Sabguru News
होम Delhi दिल्ली द्वारका में मकान गिरा दो की मौत व तीन घायल

दिल्ली द्वारका में मकान गिरा दो की मौत व तीन घायल

0
दिल्ली द्वारका में मकान गिरा दो की मौत व तीन घायल

नयी दिल्ली | दिल्ली के उपनगर द्वारका के हर्ष विहार इलाके में सोमवार की रात को एक मकान की छत गिर जाने से पति और पत्नी मृत्यु हो गई जबकि उनके तीन बच्चे घायल हो गए।

अग्निशमन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार की रात करीब एक बजे हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वाले पति, पत्नी हैं। इनकी पहचान सुनील और रचना के रुप में हुई है। घायलों में वैभव (19) गुलशन(16) और गुनगुन (9) शामिल है।

मकान पुराना बताया जा रहा है और आशंका है कि राजधानी में सप्ताहांत हुई बारिश की वजह से छत गिर गई। घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां पति और पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों का इलाज चल रहा है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पहले भी हो चुके है ऐसे हादसे:-

इससे पहले दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रविवार को मिसालगढ़ी में पांच मंजिला एक निर्माणधीन इमारत ढह गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं।
सत्रह जुलाई की रात ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में भी इमारत गिरने से दस लोगों की मौत हो गई थी।