Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली के बाद कोलकाता में इमारत ढही, दो की मौत, कई घायल
होम Headlines दिल्ली के बाद कोलकाता में इमारत ढही, दो की मौत, कई घायल

दिल्ली के बाद कोलकाता में इमारत ढही, दो की मौत, कई घायल

0
दिल्ली के बाद कोलकाता में इमारत ढही, दो की मौत, कई घायल

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दो मंजिला जर्जर इमारत ढह गयी जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों और दमकल विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक सियालदाह क्षेत्र के बैताखाना बाजार में सोमवार तड़के करीब सौ वर्ष पुरानी एक दो मंजिला जर्जर इमारत ढह गयी।

इस हादसे में मारे गए दोनों व्यापारियों की पहचान गोपाल नस्कर और माणिक जन के रूप में की गयी है। दोनों की उम्र करीब 50 के आस-पास बताई जा रही है।

भारी बारिश के कारण दक्षिणी बंगाल के ज्यादातर हिस्से प्रभावित हुए हैं। मछुआरों को गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने इमारत के मलबे में फंसे घायल लोगों को निकालकर एनआरएस अस्पताल में भर्ती कराया।

कोलकाता नगर निगम ने काफी पहले से ही इस इमारत को खतरनाक घोषित कर दिया था। इस इमारत में कई किराने की दुकानें थीं।

दिल्ली द्वारका में मकान गिरा दो की मौत व तीन घायल