Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
11 साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता को किया अरेस्ट
होम Madhya Pradesh Indore 11 साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता को किया अरेस्ट

11 साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता को किया अरेस्ट

0
11 साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता को किया अरेस्ट
Father arrested for 11 years old step daughter for rape
Father arrested for 11 years old step daughter for rape
Father arrested for 11 years old step daughter for rape

इंदौर । मध्यप्रदेश की इंदौर जिला पुलिस ने 11 साल की एक मासूम से दुष्कर्म के आरोप में उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है।

एमआईजी थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय गोटू महाराज की चाल निवासी आरोपी को कल रात शहर से भागने की फिराक में भंवरकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह पत्नी की गैरमौजूदगी में अपनी सौतेली बेटी का लम्बे समय से यौन शोषण कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। डरी सहमी बच्ची पिता की धमकी की वजह से कुछ बोल नहीं पा रही थी।

पुलिस के मुताबिक कल बच्ची ने हिम्मत दिखा कर अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।