Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
amjad khan was died On 27th July 1992
amjad khan was died On 27th July 1992
amjad khan was died On 27th July 1992

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
1789 – अमरीकी कांग्रेस ने विदेश मामलों के विभाग की स्थापना की।
1862 – अमरीकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।
1889 – इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमेटी को लंदन में दादाभाई नौरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
1897 – बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किए गए।
1922 – ब्रुसेल्स में अंतरराष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन।
1935 – चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत।
1962 – अफ्रीकी-अमरीकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद।
1972 – नक्सली आंदोलन के सरगना चारू मजूमदार का जेल में निधन।
1992- अभिनेता अमजद खान का निधन।
1994 – निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
2002 – उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गए।
2006 – रूसी प्रक्षेपण यान नेपर जमीन पर गिरा।
2008 – सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
2016 – भारत के जाने-माने तबला वादक लच्छू महाराज का निधन।