Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भरतपुर में नारी निकेतन से देर रात दो लड़किया फरार
होम Rajasthan Jaipur भरतपुर में नारी निकेतन से देर रात दो लड़किया फरार

भरतपुर में नारी निकेतन से देर रात दो लड़किया फरार

0
भरतपुर में नारी निकेतन से देर रात दो लड़किया फरार
late night from Nari Niketan in Bharatpur
 late night from Nari Niketan in Bharatpur
late night from Nari Niketan in Bharatpur

जयपुर । राजस्थान के भरतपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नारी निकेतन से कल देर रात दो बालिकाएं फरार हो गयी। नारी निकेतन के गार्ड को रात में ही बालिकाओं के फरार होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गयी जिस पर प्रबंधन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी।

सीवर थाना क्षेत्र में स्थित नारी निकेतन से कल देर रात दो बालिकाएं छत की दीवार फांदकर फरार हो गयी। दोनों बालिकाएं गत माह भी नारी निकेतन से फरार हो गयी थी जिन्हें सीवर थाना पुलिस ने गत माह 16 और 27 जून को दरयाब्त कर नारी निकेतन को सौंपा था।

अपुष्ट जानकारी के अनुसार इन दोनों बालिकाओं को ऊरार कराने दो युवकों की भूमिका संदेह के घेरे में है। पुलिस ने इस संबंध में टीमें गठित कर फरार बालिकाओं की तलाश शुरू कर दी है।