Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजे की प्रस्तावित स्वराज गौरव यात्रा की अजमेर में भी तैयारियां
होम Rajasthan Ajmer राजे की प्रस्तावित स्वराज गौरव यात्रा की अजमेर में भी तैयारियां

राजे की प्रस्तावित स्वराज गौरव यात्रा की अजमेर में भी तैयारियां

0
राजे की प्रस्तावित स्वराज गौरव यात्रा की अजमेर में भी तैयारियां

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रस्तावित स्वराज गौरव यात्रा के लिए संभाग स्तरीय तैयारियों के संबंध में गुरूवार को दाता इन होटल में राष्ट्रीय संगठन सह मंत्री वी सतीश के निर्देशन में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पार्टी पदाधिकारी सहित संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहे।

गौरव यात्रा को लेकर विस्तृत रूप रेखा तैयार करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने सभी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। मंत्री यूनुस खान ने बताया कि यात्रा को लेकर संभागवार जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

बतादें कि राजे की इस यात्रा का समापन अजमेर में होने की संभावना है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आ सकते हैं।