Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विराट कोहली नहीं महेंद्र सिंह धोनी हैं भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर
होम Sports Cricket विराट कोहली नहीं महेंद्र सिंह धोनी हैं भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर

विराट कोहली नहीं महेंद्र सिंह धोनी हैं भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर

0
विराट कोहली नहीं महेंद्र सिंह धोनी हैं भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर
Virat Kohli not Mahendra Singh Dhoni is India's most favorite cricketer
Virat Kohli not Mahendra Singh Dhoni is India's most favorite cricketer
Virat Kohli not Mahendra Singh Dhoni is India’s most favorite cricketer

नयी दिल्ली । दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में एक और सोशल नेटवर्किंग साइटों पर सर्वाधिक फॉलोअर के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम शुमार हो चुका है लेकिन अपने देश में सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले खिलाड़ियों में करियर की आखिरी पारी खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे हैं।

पूर्व कप्तान धोनी को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में खराब प्रदर्शन के लिये आलोचना झेलनी पड़ी थी, लेकिन उनकी फार्म का लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा है और अभी भी वह देश के पसंदीदा क्रिकेटरों में सबसे आगे है। दिलचस्प है कि धोनी देश में पसंद किये जाने वाले क्रिकेटरों में विराट और महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं।

हाल ही में ‘यूगव’ द्वारा कराये गये एक सर्वे में करीब चालीस लाख लोगों से ऑनलाइन कराये गये सर्वेक्षण के अनुसार 37 वर्षीय क्रिकेटर को पसंद के मामले में 7.7 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि ओवरऑल पसंद के मामले में धोनी से आगे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। सचिन को सर्वे में 6.8 फीसदी अंक जबकि विराट को मात्र 4.8 फीसदी अंक मिले हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी देश के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में हैं जिन्होंने अपने नेतृत्व में 27 मैच जिताये और भारत को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वर्ष 2009 में पहली बार नंबर एक तक ले गये। धोनी टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने के अलावा सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ चुके हैं। वह अब केवल भारत के लिये वनडे और ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ही खेलते हैं और इंग्लैंड दौरे में उन्होंने वनडे में अपने 10 हजार रन पूरे किये हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 12वें बल्लेबाज़ हैं।