Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
छह वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को फांसी की सजा
होम Madhya Pradesh Gwalior छह वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को फांसी की सजा

छह वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को फांसी की सजा

0
छह वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को फांसी की सजा
Death sentence awarded to six year old girl after raping her
Death sentence awarded to six year old girl after raping her
Death sentence awarded to six year old girl after raping her

ग्वालियर । मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की एक अदालत ने छह वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आज आरोपी को दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनायी।

इस मामले में अदालत ने आरोपपत्र आने के मात्र तेरह दिनों में सुनवायी पूरी की। यहां पंचम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अर्चना सिंह ने स्थानीय आम खो क्षेत्र निवासी आराेपी जितेंद्र कुशवाह को दोषी पाते हुए सजा सुनायी।

अभियोजन के अनुसार जितेंद्र ने जून माह में एक विवाह समारोह में आयी छह वर्षीय बालिका का अपहरण कर लिया था। वह उसे पास ही के सुनसान इलाके में ले गया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उसकी पहचान की गयी थी। अदालत ने कहा कि दोषी को तब तक फांसी पर लटकाया जाए, जब तक कि उसके प्राण नहीं निकल जाते हैं।