Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 31 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 31 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 31 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 31 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
july 31 in history : munshi premchand was born on 31 July 1880 in Lamhi
munshi premchand was born on 31 July 1880 in Lamhi
july 31 in history : munshi premchand was born on 31 July 1880 in Lamhi

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1376 – ब्रिटिश संसद ने राजा के खर्चों की निगरानी का प्रस्ताव रखा।
1498 – क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पर पहुंचे।
1611 – कैथोलिक यूनिवर्सिटी पोंटीफिकेल एंड रॉयल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1788 – मैरीलैंड अमरीकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।
1855 – अमरीका के पहले पशु चिकित्सा कॉलेज की स्थापना बोस्टन में की गई।
1861 – असम के चेरापूंजी में 9,300 मिलीलीटर बारिश हुई, जो एक विश्व रिकॉर्ड बन गया।
1880 – महान साहित्यकार, लेखक, संपादक एवं पत्रकार मुंशी प्रेमचंद का जन्म उत्तर प्रदेश में वाराणसी के निकट लमही गांव में हुअा।
1910 – इंग्लैंड के क्लाउड ग्राहमे व्हाइट ने पहली बार विमान को रात में उड़ाया।
1913 – बुल्गारिया ने दूसरे बाल्कन युद्ध पर विराम संबंधी घोषणा पर हस्ताक्षर किया।
1932 – तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर की राष्ट्रवादी सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी (नाजी) ने विधायी चुनावों में अपनी ताकत दोगुनी कर कुल 37.3 प्रतिशत वोट प्राप्त किया।
1935 – मॉस्को के भूमिगत मेट्रो लाइन को लोगों के लिए खोला गया।
1937 – एनिमेटड कार्टून इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड न्यूयॉर्क में लगाया गया।
1940 – ब्रिटिश सरकार ने उग्र क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी।
1947 – प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज़ का जन्म हुआ।
1950 – भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।
1980 – पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुहम्मद रफी का निधन हुआ।
1982 – युगोस्लाविया ने कीमतों पर छह महीने के ​लिए रोक लगा दी।
1991 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और सोवियत राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने सामरिक शस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किये।
1992 – सितार वादक पंडित रविशंकर मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित।
2000 – लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक पास किया।
2006 – क्यूबा के राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।
2010 – बाढ़ से पाकिस्तान में 900 लोगों की मौत।
2012 – अमरीकी तैराक माइकल फेल्प्स ने लंदन ओलंपिक में छह मेडल जीते। इसके वह सबसे ज्यादा कुल 22 ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।
2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला से 57 से अधिक लोगों की मौत।