Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गमगीन माहौल में राजा की अंत्येष्टि, अंतिम यात्रा में रो पड़ा बलरामपुर
होम India City News गमगीन माहौल में राजा की अंत्येष्टि, अंतिम यात्रा में रो पड़ा बलरामपुर

गमगीन माहौल में राजा की अंत्येष्टि, अंतिम यात्रा में रो पड़ा बलरामपुर

0
गमगीन माहौल में राजा की अंत्येष्टि, अंतिम यात्रा में रो पड़ा बलरामपुर
funeral of Balrampur maharaja Sir Digbijai Singh
funeral of  Balrampur maharaja Sir Digbijai Singh
funeral of Balrampur maharaja Sir Digbijai Singh

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर के राज परिवार के मुखिया राजा धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह का गमगीन महौल में अंतिम अंतिम संस्कार कर दिया।

राजा धर्मेन्द्र का पार्थिव शरीर फूलों से सुसज्जित स्वर्ग रथ पर रखकर नीलबाग से निकाली और नगर भ्रमण के बाद सिटी पैलेस पहुंची। सिटी पैलेस में भींगी पलकों से हजारों की संख्या में पहुंचे गणमान्य लोगों के अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को राजघाट ले जाया गया। राज परिवार के पूर्वजों की अंत्येष्टि स्थल के निकट राप्ती के तट वैदिक रीति रिवाज के साथ सिंह का अंतिम संस्कार किया।

इस मौके पर बलरामपुर और आसपास से बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों में प्रमुख रुप से श्रावस्ती के भाजपा सांसद द्ददन मिश्र भी मौजूद थे।

राजा के निधन के बाद से बलरामपुर के सभी वर्गो के परिवारों में शोक व्याप्त है। उनके शोक बाजार और अधिकांश विद्यालय बंद रहे। राजा के अंतिम दर्शन के समय भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

गौरतलब है कि राजा धर्मेन्द्र ने बलरामपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के लिए काफी काम किया। इस कारण लोगों में उनकी काफी लोकप्रियता थी। इसी वजह से राजा के निधन की खबर मिलने पर बलरामपुर शोक में डूब गया। उनका निधन रविवार को लखनऊ में हो गया था। वह करीब 60 वर्ष के थे।