Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अगस्त 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines अगस्त 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अगस्त 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अगस्त 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
august 02 in history : pingali venkayya was born on 2 August, 1876
august 02 in history : pingali venkayya was born on 2 August, 1876
august 02 in history : pingali venkayya was born on 2 August, 1876

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1714 – स्टीम इंजन के आविष्कारक डेनिस पापेन का निधन।
1763 – मुर्शिदाबाद पर कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सैनिकों ने एक बार फिर गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।
1790 – अमरीका में पहली बार जनगणना हुई।
1831 – हॉलैंड की सेना ने बेल्जियम पर कब्जा किया।
1858 – ब्रिटिश सरकार ने ‘गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट’ पारित किया। इसके तहत भारत ईस्ट इंडिया कंपनी की जागीर नहीं रहा, बल्कि पूरी तरह ब्रिटिश महारानी का उपनिवेश बन गया।
1878 – भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का डिजाइन तैयार करने वाले पिंगली वेंकैया का जन्म।
1935 – ब्रिटिश सरकार ने भारत सरकार अधिनियम पारित कर बर्मा और अदन को भारत से अलग किया।
1939 – विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।
1970 – सी बेलियप्पा मुतम्मा भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
1980 – इटली में बम विस्फोट में 70 से अधिक मरे और 200 घायल हुए।
1985 – अमरीका में जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।
1987 – विश्वनाथ आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।
1990 – इराक की सेना ने अपने पड़ोसी देश कुवैत पर आक्रमण किया।
1999 – चीन ने सतह से सतह पर 8000 किलोमीटर लम्बी दूरी की मारक क्षमता वाली एक मिसाइल का परीक्षण किया।
1999– असम के गैसाल स्टेशन पर दो ट्रेनों की टक्कर से 500 से अधिक लोगों की मौत हुई।
2004 – अमरीका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी को हराकर सैन डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल ख़िताब जीता।
2004– पराग्वे की राजधानी आसुनसियोन में एक सुपर बाज़ार में आग लगने से 300 लोग मरे।
2007 – जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में आये भयानक तूफान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुंचायी।
2008 – सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियक बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली।
2013 – एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर 85 हजार यूराे डालर का जुर्माना लगाया गया।