Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मेघालय उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची घोषित
होम India मेघालय उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची घोषित

मेघालय उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची घोषित

0
मेघालय उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची घोषित
congress releases List of candidates for Meghalaya assembly by-polls
congress releases List of candidates for Meghalaya assembly by-polls

शिलांग। कांग्रेस ने मेघालय में दक्षिण तुरा और रानीकोर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए।

दूसरी तरफ राज्य में सत्तारुढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी(एनपीपी) नीत सरकार का समर्थन कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उपचुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस ने रानीकोर विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व गारो स्टूडेंट्स यूनियन नेता जकुईश के संगमा को उम्मीदवार बनाया है जबकि दक्षिण तुरा सीट पर मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के खिलाफ तुरा सरकारी स्कूल के सेवानिवृत प्राचार्य चारलोट्टे डब्ल्यू मोमिन को चुनाव मैदान में उतारा है।

भाजपा ने रानीकोर सीट पर मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस तथा दक्षिण तुरा सीट पर एनपीपी के उम्मीदवार कॉनराड संगमा का समर्थन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है।