Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भदोही में सड़क हादसे में दो कांवरिया घायल, भक्तों ने लगाया जाम-हिंदी समाचार
होम UP भदोही में सड़क हादसे में दो कांवरिया घायल, भक्तों ने लगाया जाम

भदोही में सड़क हादसे में दो कांवरिया घायल, भक्तों ने लगाया जाम

0

भदोही । उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर दो कांवरिया घायल हो गए, उसके बाद शिव भक्तों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।

पुलिस ने बताया कि कोठराव गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवरिया लेन में घुसी एक मार्शल जीप की चपेट में आकर दो कांवरिया घायल हो गए जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है।

हादसे के बाद गुस्साए कांवरियों ने जीटी रोड पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और कांवरियो के बीच झड़प भी हुई। गुस्साये कांवरियो ने एक बस पर पथराव भी किया। लगभग आधे घंटे तक चले जाम को किसी तरह पुलिस ने समझा-बुझाकर समाप्त कराया।

उन्होंने बताया कि घायल कांवरियो को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल कांवरिया अभी अपना नाम और पता नहीं बता पा रहे हैं।