Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आंध्रप्रदेश में ग्रेनाइट खदान विस्फोट, 11 की मौत, चार घायल
होम Andhra Pradesh आंध्रप्रदेश में ग्रेनाइट खदान विस्फोट, 11 की मौत, चार घायल

आंध्रप्रदेश में ग्रेनाइट खदान विस्फोट, 11 की मौत, चार घायल

0
आंध्रप्रदेश में ग्रेनाइट खदान विस्फोट, 11 की मौत, चार घायल
eleven killed in blast at a granite quarry in Andhra Pradesh's Kurnool
eleven killed in blast at a granite quarry in Andhra Pradesh's Kurnool
eleven killed in blast at a granite quarry in Andhra Pradesh’s Kurnool

कुरनूल। आंध्र प्रदेश के कुरनूूल जिले के अलुरु मंडल के हरिबेलगल गांव में शुक्रवार की रात एक ग्रेनाइट खदान में भीषण विस्फोट होने से 11 श्रमिकों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए।

कलेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि ग्रेनाइट खदान में भीषण धमाका हुआ जिसमें 10 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। धमाके में चार अन्य श्रमिक 80 फीसदी तक झुलस गए हैं।

उन्होंने बताया कि खदान में खनन बड़े पैमाने पर चल रहा था। उन्होंने संदेह जताया खनन में इस्तेमाल होने वाले किसी विस्फोटक तत्व में विस्फोट के कारण यह दुर्घटना हुई। खदान मालिक से अभी तक कोई सम्पर्क नहीं हो सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खदान में करीब आठ बजे भीषण धमाका हुआ था, जिसे दुर्घटना स्थल से 20 किमी दूर भी सुना जा सकता था। शवों के क्षत-विक्षत स्थिति में यहां-वहां पड़े हुये थे। धमाके बाद खदान की शेड में आग लग गई और पुलिस को आशंका है कि शेड में कुछ और मजदूर भी फंसे हो सकते हैं।

धमाके में इस क्षेत्र के पास 10 घर, तीन ट्रैक्टर और एक लॉरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि खदान में 20 मजदूर काम कर थे। अधिकत्तर मजदूर ओडिशा से यहां काम करने के लिए आए थे।

घायलों को पहले अलुरु के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने बाद में उन्हें कुरनूल और अडोनी रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है। मीडियाकर्मियों घटना स्थल पर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

खदान में विस्फोट की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर, शीर्ष पुलिस और राजस्व अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू तथा विपक्ष के नेता, वाईएसआरसीपी के अध्यक्ष वाई एस जगन मोहन रेड्डी, जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। नायडू ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ बात की और उन्हें घायलों के लिए बेहतर उपचार के निर्देश दिए।