Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार के दो आरोपी अरेस्ट
होम Madhya Pradesh Bhopal नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार के दो आरोपी अरेस्ट

नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार के दो आरोपी अरेस्ट

0
नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार के दो आरोपी अरेस्ट
Two arrested for abducting and raping 5 year old girl ratlam

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा कस्बे में एक नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार के मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उज्जैन निवासी दो बहनें जावरा स्थित हुसैन टेकरी पर जाने के लिए कल बस से जावरा पहुंची थीं। इनमें बडी बहन की आयु लगभग पन्द्रह वर्ष और छोटी बहन की आयु लगभग दस वर्ष की थी।

इन बच्चियों की मां पहले से हुसैन टेकरी पहुंची हुई थी और ये बालिकाएं अपनी मां से मिलने के लिए जावरा पहुंची थी। जावरा के बस स्टैण्ड पर इन बालिकाओं ने हुसैन टेकरी जाने के लिए एक आटो चालक से बात की और आटो में सवार हो गई।

आटो चालक व उसका एक अन्य साथी बालिकाओं को हुसैन टेकरी ले जाने की बजाय इधर उधर घुमाते रहे और फिर एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां दोनो आरोपियों ने पन्द्रह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद रात में दोनो आरोपियों ने बालिकाओं को भीमाखेडी फाटक के पास छोड दिया। दोनों बालिकाएं आधी रात को जैसे तैसे हुसैन टेकरी पहुंची, जहां इन बालिकाओं की मां रुकी हुई थी। बालिकाओं ने मां को अपनी आपबीती सुनाई। आज सुबह इन बच्चियों की मां, बच्चियों को लेकर पुलिस थाने पर पहुंची और उसने सारा घटनाक्रम पुलिस को बताया।

बच्चियों की आप बीती सुनने के बाद जावरा पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन प्रारंभ कर दी और जल्दी ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम शाहरुख (20) तथा आसू (22) निवासी तालनाका जावरा बताया गया है। दोनो अभियुक्तों को अपहरण, बलात्कार और पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।