Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरके धवन का निधन
होम Delhi वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरके धवन का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरके धवन का निधन

0
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरके धवन का निधन
Senior Congress leader RK Dhawan dies at 81
Senior Congress leader RK Dhawan dies at 81
Senior Congress leader RK Dhawan dies at 81

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे आर के धवन का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

धवन के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि वह पिछले छह-सात माह से बीमार थे। वह कुछ दिनों से यहां बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने शाम सात बजे के करीब अंतिम सांस ली।

सोलह जुलाई 1937 को जन्मे धवन लंबे समय तक इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे और उनके विश्वासपात्र माने जाते थे। गांधी की हत्या के समय भी वह उनके साथ थे और इस मामले में गवाह भी रहे। वह राज्यसभा के सदस्य भी रहे।

कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरके धवन को हमारी श्रद्धांजलि। कांग्रेस के आदर्शों के प्रति उनकी असीम प्रतिबद्धता तथा समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।