Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा-कांग्रेस सरकारों के खोदे खड्डे भारत वाहिनी पार्टी भरेगी
होम Rajasthan Jaipur भाजपा-कांग्रेस सरकारों के खोदे खड्डे भारत वाहिनी पार्टी भरेगी

भाजपा-कांग्रेस सरकारों के खोदे खड्डे भारत वाहिनी पार्टी भरेगी

0
भाजपा-कांग्रेस सरकारों के खोदे खड्डे भारत वाहिनी पार्टी भरेगी

जयपुर। भारत वाहिनी पार्टी की हवामहल टीम ने बुधवार रात शहर अध्यक्ष विमल अग्रवाल के नेतृत्व में आमेर रोड के खड्डों को भरने का काम किया।

विमल अग्रवाल ने कहा कि बारिश के दिनों में रोड पर बड़े बड़े खड्डों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। हादसों में किसी की जान चली जाती है तो कोई गंभीर रूप से घायल होता है। प्रशासन की नींद किसी बड़ी दुर्घटना होने के बाद ही खुलती है। इसके लिए अगर हम लोग थोड़ा सा श्रम करके ऐसे खड्डे भर दें तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती है।

वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आमेर रोड पर बने खड्डों को भरने के लिए एक वाहन में प्लास्टिक के कट्टों में चूने का मलबा भरकर जगह जगह हुए खड्डों को भरा। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने जो खड्डे खोदे हैं उन्हें भारत वाहिनी पार्टी भरेगी।

इस दौरान जयपुर शहर भारत युवा वाहिनी अध्यक्ष हर्षवीर सिंह भाटी, हवामहल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नितेश शर्मा, गजेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष, जितेंद्र अग्रवाल, विमलेश शर्मा, सुमित शर्मा, विवेक शर्मा, संदीप सिंह, सुनील तंवर, चंचल गोयल समेत अनके कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य किया।