Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सहारनपुर में अरविंद केजरीवाल के लिये ‘नो इंट्री’ का बोर्ड-हिंदी समाचार
होम Law and Order सहारनपुर में अरविंद केजरीवाल के लिये ‘नो इंट्री’ का बोर्ड

सहारनपुर में अरविंद केजरीवाल के लिये ‘नो इंट्री’ का बोर्ड

0

सहारनपुर । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलने सहारनपुर जेल में आने के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिले की सीमाओं को सील किया जायेगा।

अपर जिलाधिकारी एस के दुबे ने शुक्रवार को बताया कि 17 अगस्त को शामली से सड़क मार्ग द्वारा सहारनपुर आने के केजरीवाले के कार्यक्रम पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री सहारनपुर जेल में बन्द भीम आर्मी के चीफ चन्द्रशेखर उर्फ रावण से मुलाकात करने आने का कार्यक्रम है। जिला प्रशासन ने मुलाकात को रोकने के लिए समूचे जिले की सभी सीमाएं सील करने के निर्देश दिये है।

इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य योगेश दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल का यहाँ आगनवाडी, हाई कोर्ट के बैच की मांग कर रहे वकीलो, शिक्षा मित्रों और पुरानी पैंशन योजना को लेकर राज्य कर्मचारी से मिलने के लिए सहारनपुर आने का कार्यक्रम है।