Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री राजे की सुराज गौरव यात्रा पर पोती कालिख, सिरोही जिले प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पेश
होम Breaking ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री राजे की सुराज गौरव यात्रा पर पोती कालिख, सिरोही जिले प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पेश

ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री राजे की सुराज गौरव यात्रा पर पोती कालिख, सिरोही जिले प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पेश

0
ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री राजे की सुराज गौरव यात्रा पर पोती कालिख, सिरोही जिले प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पेश
सिरोही पेट्रोल पंप के पास जिला परिषद सदस्यों को लेकर मुड़ती सफेद suv।
सिरोही पेट्रोल पंप के पास जिला परिषद सदस्यों को लेकर मुड़ती सफेद suv।
सिरोही पेट्रोल पंप के पास जिला परिषद सदस्यों को लेकर मुड़ती सफेद suv।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सुराज गौरव यात्रा पर भाजपा ने ही कालिख पोत दी है। यात्रा के दौरान ही भाजपा की जिला प्रमुख के खिलाफ सिरोही के भाजपा के जिला परिषद सदस्यों ने शुक्रवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुभम चौधरी के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है।

इसमे जिला भाजपा के प्रमुख नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि ये अविश्वास प्रस्ताव उस समय पेश किया गया जब सिरोही विधायक और प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी सिरोही जिले में ही थे।

करीब एक दो महीने से सिरोही की भाजपा जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया के खिलाफ भाजपा और कांग्रेस के जिला परिषद सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने की अटकलें चल रही थी।

दो महीने पहले चली अटकलों को विराम लग गया था कि एकाएक फिर से एक पखवाड़े पहले जिला परिषद सदस्यों की बाड़ाबंदी कर दी गयी। भाजपा के 14 में से 12 जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस के 4 सदस्य जिले से नदारद हो गए। इन्हें एक गाड़ी में जिले से बाहर ले जाने की बात सामने आई। एक हफ्ते तक लगातार कीच नहीं हुआ। इस बीच तीन दिन पहले ये खबर आई कि बाड़ेबंदी में शामिल 2 जिला परिषद सदस्य लौट आये हैं।

इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे थे कि जिला प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खटाई में पड़ गया है। लेकिन दो दिन बाद ही भाजपा के 7 जिला परिषद सदस्यों में सिरोही जिले परिषद कार्यालय में पहुंच कर देर शाम करीब 7.30 बजे जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है।

जिलाध्यक्ष का दावा हुआ फेल

सुराज गौरव यात्रा की सिरोही की बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने दावा किया था कि भाजपा के सभी जिला परिषद सदस्य जिला प्रमुख के साथ है। उनका दावा था कि वे कोंग्रेस की साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे। वैसे उनका ये बयान जिला प्रमुख के खिलाफ आने वाले अविश्वास प्रस्ताव से अपनी पार्टी का कोई लेना देना नही होने की कोशिश ज्यादा प्रतीत हो रहा था।

इनका कहना है

जिला प्रमुख के खिलाफ जिला परिषद के सात सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है।
शुभम चौधरी
सीईओ जिला परिषद सिरोही।