Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
shahadat ko salam in ajmer news-शहादत को सलाम : शहीदों को किया याद,वीर नारियों का सम्मान - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer शहादत को सलाम : शहीदों को किया याद,वीर नारियों का सम्मान

शहादत को सलाम : शहीदों को किया याद,वीर नारियों का सम्मान

0
शहादत को सलाम : शहीदों को किया याद,वीर नारियों का सम्मान

अजमेर। शहादत को सलाम कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को रेलवे स्टेशन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को कृतज्ञता के साथ याद किया। कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही पुलिस बैण्ड एवं गार्ड के द्वारा सलामी शस्त्र, शोक शस्त्र एवं मौन धारण किया गया।

शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि आज के दिन देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद कर सभी अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। हमारे वीर सैनिकों की बदौलत ही हमारा देश और सीमाएं सुरक्षित है।

इनका हुआ सम्मान

शहादत को सलाम कार्यक्रम में शहीदों के आश्रितों एवं वीर नारियों का सम्मान किया गया। इनमें देदूला के जीडीआर सुभान की पत्नी कंवरी बानो, सोमलपुर के हवलदार देवी खां की पत्नी नैना बानो, गुदली के सूबेदार सुजान मल की पत्नी मीना कुमारी, कोटाज के गनर लादूराम की पत्नी गंगा, कांलिजर के रायफल मैन अमर सिंह की पत्नी कंवरी, भोपों का बाड़ा के ईएपी एससी चौहान के आश्रित पुष्पेन्द्र सिंह, फकीराखेड़ा किशनपुरा के आरएफएन अल्लानूर की आश्रित हन्जा बेगम, गोपाल सागर रायफल मैन देवी सिंह के आश्रित किशन सिंह तथा अतीतमंड के हजारी की आश्रित हन्जा को सम्मानित किया गया।

भावुक हो उठे कमान्डर दीपक

शहादत को सलाम कार्यक्रम के अन्तर्गत कमाण्डर दीपक सिकाण्ड अपने साथियों को याद कर अपने आपको नही रोक पाए। उनकी आंखे नम हो गई और वे भावुक हो उठे। उन्होंने 1971 की जंग में भाग लिया था। इस जंग में उनके अधिकतर बैचमेट शहीद हो गए थे। उनकी याद में उन्हें रोना आ गया। इस पर शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी उनके पास गए और नमन किया। देवनानी ने कहा कि आप सैनिकों की बदौलत सारा देश सुख की नींद सो रहा है।

इस अवसर पर महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, कलक्टर आरती डोगरा, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, नगर निगम के आयुक्त हिमांशु गुप्ता, अतिरिक्त कलक्टर अबू सूफियान चौहान एवं अशोक कुमार योगी, एनसीसी के कमाण्डिग ऑफिसर अशोक तिवारी ने पुष्प चक्र अर्पित किए। पूर्व सैनिक कमाण्डर जगदीश सिंह राजावत, कमाण्डर दीपक सिकाण्ड, ओनरी कप्तान केदार नाथ भार्गव एवं सूबेदार करण सिंह राठौड़ उपस्थित थे।

अजमेर : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा