Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Chief Minister Raghuvar speech people working create new Jharkhand-न्यू झारखंड बनाने के लिए 3.25 करोड़ लोग कर रहे काम : मुख्यमंत्री रघुवर - Sabguru News
होम Jharkhand न्यू झारखंड बनाने के लिए 3.25 करोड़ लोग कर रहे काम : मुख्यमंत्री रघुवर

न्यू झारखंड बनाने के लिए 3.25 करोड़ लोग कर रहे काम : मुख्यमंत्री रघुवर

0
न्यू झारखंड बनाने के लिए 3.25 करोड़ लोग कर रहे काम : मुख्यमंत्री रघुवर
Chief Minister Raghuvar speech people working create new Jharkhand
Chief Minister Raghuvar speech people working create new Jharkhand
Chief Minister Raghuvar speech people working create new Jharkhand

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की छवि पूरी तरह बदल जाने और अब प्रत्येक व्यक्ति के खुद को ‘झारखंडवासी’ कहने में गर्व महसूस करने का दावा करते हुये आज कहा कि इस बदले परिवेश में न्यू झारखंड का निर्माण करने के लिए 3.25 करोड़ लोग मिलकर काम कर रहे हैं।

दास ने यहां ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन करने के बाद कहा कि उनकी सरकार बेदाग है और झारखंड का विकास ही उसका ध्येय है। एक समय भ्रष्टाचार के लिए जाना जाने वाला यह राज्य आज विकास के लिये देश के प्रथम चार राज्यों की श्रेणी में खड़ा है। आज इसकी ख्याति तेजी से आगे बढ़ते हुये राज्य के रूप में है।

उन्होंने कहा कि राज्य की छवि पूरी तरह से बदल गई है और अब प्रत्येक व्यक्ति खुद को ‘झारखंडवासी’ कहने में गर्व महसूस कर रहा है। इस बदले परिवेश में नये झारखंड का निर्माण करने के लिए 3.25 करोड़ लोग मिलकर काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरी सरकार बनने से पहले झारखण्ड का जिक्र यदि किसी बात के लिए होता था तो वह था भ्रष्टाचार। हालात बेहद खराब थे लेकिन मैंने इस चुनौती को अवसर के रूप में स्वीकार किया। मैंने ठान लिया कि विकास कार्यों के जरिए झारखंड के माथे से भ्रष्टाचार के कलंक को हटाकर रहूंगा। यह काम आसान नहीं था लेकिन नेक इरादों और बुलंद हौसलों के साथ मैं पहले दिन से ही न्यू झारखण्ड के निर्माण में जुट गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा एक ही लक्ष्य है, झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता की सेवा।”