Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
August 15 in history : What happened on august 15 in Indian and world-अगस्त 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अगस्त 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अगस्त 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अगस्त 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1772 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में अलग-अलग सिविल और आपराधिक अदालतों के गठन का निर्णय लिया।
1848 – डेंटल चेयर को एम वाल्डो हेनचेट द्वारा पेटेंट कराया गया।
1854 – ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलाई, लेकिन इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन 1885 में किया गया।
1872 – आध्यात्म, योग शिक्षा में योगदान देने वाले और ब्रिटिश राज से भारत को आजादी दिलाने में शामिल रहने वाले अरविंदो का जन्म।
1947 – भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।
1947 – पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1947 – रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र स्थापित किया गया।
1950 – भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
1962 – पूर्वी जर्मन श्रमिकों ने बर्लिन की दीवार का निर्माण शुरू।
1971 – बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
1972 – पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।
1982 – राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
1990 – जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
1994 – सूडान के खार्तूम में आतंकवादी काॅर्लोस पकड़ा गया।
1998 – उत्तरी आॅयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।
2004 – वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
2007 – दक्षिण अमरीकी देश पेरू के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।
2008 – स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।