Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Priyanka Chopra engagement with Nick Jones in hindi - प्रियंका चोपड़ा की अपने से 11 साल छोटे निक जाेनस से सगाई - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood प्रियंका चोपड़ा की अपने से 11 साल छोटे निक जाेनस से सगाई

प्रियंका चोपड़ा की अपने से 11 साल छोटे निक जाेनस से सगाई

0
प्रियंका चोपड़ा की अपने से 11 साल छोटे निक जाेनस से सगाई
Priyanka Chopra engagement with Nick Jones in hindi
 Priyanka Chopra engagement with Nick Jones in hindi
Priyanka Chopra engagement with Nick Jones in hindi

मुंबई । बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड की फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ने वाली फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 11 साल छोटे निक जाेनस के साथ शनिवार को सगाई कर ली।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाबी परंपरा के साथ सगाई की रस्म प्रियंका के घर पर ही संपन्न हुयी। इस दौरान प्रियंका के करीबी दोस्त और परिजन मौजूद थे। प्रियंका पीले परिधान में थी जबकि निक सफेद कुर्ता और पायजामा पहने हुए थे।

सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायी हुयी है। प्रियंका ने शाम को पार्टी आयोजित की है , जिसमें रणवीर सिंह, कंगना रनौत, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, अनुराग कश्यप, संजय लीला भंसाली, मुकेश अंबानी, दीपिका पादुकोण और दूसरी मशहूर हस्तियां शामिल हो सकती हैं। शादी की तारीख का एलान जल्द हो सकता है। अभी तक प्रियंका की ओर से हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गयी है।