Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Dawood Ibrahim's finance manager jabir moti nabbed in London-दाउद इब्राहीम का विश्वसनीय सहयोगी जाबिर मोती लंदन में अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking दाउद इब्राहीम का विश्वसनीय सहयोगी जाबिर मोती लंदन में अरेस्ट

दाउद इब्राहीम का विश्वसनीय सहयोगी जाबिर मोती लंदन में अरेस्ट

0
दाउद इब्राहीम का विश्वसनीय सहयोगी जाबिर मोती लंदन में अरेस्ट
Dawood Ibrahim's finance manager jabir moti nabbed in London
Dawood Ibrahim's finance manager jabir moti nabbed in London
Dawood Ibrahim’s finance manager jabir moti nabbed in London

नई दिल्ली/लंदन। वैश्विक आतंकवादी घोषित एवं भगोड़े डान दाउद इब्राहीम के विश्वसनीय सहयोगी जाबिर मोती को ब्रिटेन की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मोती को हिरासत में लिए जाने की घटना को भारतीय सुरक्षा एजेंसियाें की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। भारत ने पूर्व में मोती को गिरफ्तार किये जाने का अनुरोध किया था।

प्राप्त रिपोर्टोँ के मुताबिक पाकिस्तानी नागरिक एवं दाउद का वित्त प्रबंधन संभालने वाले मोती को चेरिंग क्रास पुलिस के अधिकारियों ने लंदन में हिरासत में लिया है।

मोती के बारे में कहा जाता है कि वह दाउद और उसकी पत्नी महजबीन का काफी करीबी है। उसके पास पाकिस्तानी पासपोर्ट है, जिसमें उसे कराची का नागरिक बताया गया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां का मानना है कि दाउद को भी अक्सर कराची के आसपास देखा गया है।