Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Women's Kabaddi team wins on Sri Lanka and Indonesia - महिला कबड्डी टीम की श्रीलंका और इंडोनेशिया पर जीत - Sabguru News
होम India महिला कबड्डी टीम की श्रीलंका और इंडोनेशिया पर जीत

महिला कबड्डी टीम की श्रीलंका और इंडोनेशिया पर जीत

0
महिला कबड्डी टीम की श्रीलंका और इंडोनेशिया पर जीत
Women's Kabaddi team wins on Sri Lanka and Indonesia
Women's Kabaddi team wins on Sri Lanka and Indonesia
Women’s Kabaddi team wins on Sri Lanka and Indonesia

जकार्ता । शानदार लय में चल रही भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में मंगलवार को एक ही दिन में अपने ग्रुप ए के मुकाबलों में श्रीलंका और इंडोनेशिया के खिलाफ जीत दर्ज की।

कबड्डी स्पर्धाओं में महिला टीम ने पहले श्रीलंका को 38-12 से पराजित किया और फिर दिन के अपने ग्रुप के दूसरे मैच में मेजबान इंडोनेशिया को 54-22 से पराजित किया।

प्रारंभिक राउंड के मुकाबलों में भारतीय टीम इससे पहले जापान को 43-12 से और थाईलैंड को 33-23 से हरा चुकी है। महिलाओं ने श्रीलंका और इंडोनेशिया को हरा खेलों में इसी के साथ लगातार चौथी जीत दर्ज की है। पुरूष कबड्डी टीम अपने ग्रुप ए में थाईलैंड के खिलाफ उतरेगी।