Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
honor killing : inter caste love couple found hanged in Bareilly-बरेली में प्रेमी युगल की हत्या, शव पेड पर लटकाए - Sabguru News
होम Headlines बरेली में प्रेमी युगल की हत्या, शव पेड पर लटकाए

बरेली में प्रेमी युगल की हत्या, शव पेड पर लटकाए

0
बरेली में प्रेमी युगल की हत्या, शव पेड पर लटकाए
honor killing : inter caste love couple found hanged in Bareilly
honor killing : inter caste love couple found hanged in Bareilly
honor killing : inter caste love couple found hanged in Bareilly

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के क्योंलड़िया क्षेत्र में प्रेमी युगल की हत्या कर युवक का शव पेड़ से लटका दिया गया जबकि प्रेमिका का शव एक खेत में बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी फील्ड यूनिट के साथ सोमवार सुबह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के पेनहा गांव का सुनील कुमार (24) गांव की ही माधुरी (22) से प्रेम करता था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। ऐसे में दोनों के परिवार वाले उनकी शादी से इनकार कर रहे थे।

इस बीच माधुरी के घरवालों ने ढाई महीने पहले उसकी शादी जबरन शाहजहांपुर के अनिल से करा दी थी। आठ दिन पहले माधुरी अपने मायके आई और रविवार की शाम अचानक गायब हो गई। उसके परिजनों ने छानबीन की तो पता चला कि सुनील भी घर से लापता है। घरवाले उनकी तलाश में जुटे थे।

सूत्रों ने बताया कि सुबह गांव के ही सकटे लाल के खेत पर लगे पीपल के पेड़ पर फंदे से सुनील का शव लटका मिला। इससे कुछ दूरी पर पुलिस को माधुरी का शव भी पड़ा मिला।

पुलिस सुनील के चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट को भी कई ऐसे क्लू मिले हैं, जो ऑनर किलिंग की ओर इशारा कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार जून 2018 को भी प्रेमी युगल फरार हो गया था। लड़की वालों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने सुनील को जेल भेज दिया, जबकि माधुरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।

इसके बाद घरवालों ने माधुरी की शादी जल्दबाजी में शाहजहांपुर में कर दी थी। इस बीच पुलिस ने कोर्ट में माधुरी के बयान कराए। उसने सुनील के पक्ष में बयान दिए। माधुरी के बालिग होने के कारण सुनील जेल से छूट गया था।