Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Gurudas Kamat dies, Rahul condoles - गुरुदास कामत का निधन, राहुल ने शोक व्यक्त किया - Sabguru News
होम Delhi गुरुदास कामत का निधन, राहुल ने शोक व्यक्त किया

गुरुदास कामत का निधन, राहुल ने शोक व्यक्त किया

0
गुरुदास कामत का निधन, राहुल ने शोक व्यक्त किया
Gurudas Kamat dies, Rahul condoles
Gurudas Kamat dies, Rahul condoles
Gurudas Kamat dies, Rahul condoles

नयी दिल्ली । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।

कामत को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां उनका निधन हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर श्री कामत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके चले जाने से पार्टी को गहरा धक्का लगा है।

गांधी ने अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान ही ट्विटर पर अपने शाेक संदेश में कहा कि कामत ने महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत बनाने में काफी मदद की थी और वह बहुत ही सम्मानित नेता थे। लोग उनका काफी आदर करते थे।

उन्होंने कामत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी अहम छाप छोड़ने के बाद कामत दिल्ली में रहने लगे थे और राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय थे।