Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
sahastradhara abhishek of mankameshwar mahadev at panchsheel colony in ajmer-पंचशील कॉलोनी में मनकामेश्वर महादेव का जलाभिषेक, महाआरती कर लगाया महाभोग - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पंचशील कॉलोनी में मनकामेश्वर महादेव का जलाभिषेक, महाआरती कर लगाया महाभोग

पंचशील कॉलोनी में मनकामेश्वर महादेव का जलाभिषेक, महाआरती कर लगाया महाभोग

0
पंचशील कॉलोनी में मनकामेश्वर महादेव का जलाभिषेक, महाआरती कर लगाया महाभोग
sahastradhara abhishek of mankameshwar mahadev at panchsheel colony in ajmer
sahastradhara abhishek of mankameshwar mahadev at panchsheel colony in ajmer
sahastradhara abhishek of mankameshwar mahadev at panchsheel colony in ajmer

अजमेर। श्रावण मास के अवसर पर पंचशील कॉलोनी स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को पंडित ऋषि कुमार के आचार्यत्व में ब्राह्मणों में सस्वर रुद्राभिषेक पाठ किया। इस दौरान जलधारा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक हुआ।

आयोजक यजमान गोवर्धन लाल खंडेलवाल, अर्जुन जांगिड, केसी मालू, विअस जैमन, कपिल माथुर, दिलीप चौधरी की ओर से सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई। भगवान शिव का पंचामृत से स्नान कराया। ब्राह्मणों ने रुद्भाक्षध्यायी, शिव तांडव स्त्रोत पाठ किए। सुबह साढे दस बजे से शाम साढे छह बजे तक जलाभिषेक के बाद भगवान भोलेनाथ का आलौकिक नयनाभिराम शृंगार किया और महाआरती कर महाभोग लगाया गया।

मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष राजेश खत्री, कोषाध्यक्ष कैलाश मालू, सचिव वेद प्रकाश जांगिड, समिति सदस्यों तथा धर्मप्रेमी माता और बहनों ने बढचढकर आयोजन को सफल बनाया। कॉलोनी के वाशिंदों ने सहस्त्रधारा में जल अर्पण कर पुण्यलाभ कमाया और भगवान भोलेशंकर का जलाभिषेक करते हुए खुशहाली की मंगल कामनाएं की। जलाभिषेक संपन्न होने के बाद भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया।