Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Kenya's Deputy Chief Justice arrested on corruption charges-केन्या में भ्रष्टाचार के मामले में उप मुख्य न्यायाधीश अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines केन्या में भ्रष्टाचार के मामले में उप मुख्य न्यायाधीश अरेस्ट

केन्या में भ्रष्टाचार के मामले में उप मुख्य न्यायाधीश अरेस्ट

0
केन्या में भ्रष्टाचार के मामले में उप मुख्य न्यायाधीश अरेस्ट
Kenya's Deputy Chief Justice arrested on corruption charges
Kenya's Deputy Chief Justice arrested on corruption charges
Kenya’s Deputy Chief Justice arrested on corruption charges

नैरोबी। केन्या की उप मुख्य न्यायाधीश फिलोमेना मविलु को मंगलवार को भ्रष्टाचार, कर अदा न करने और स्थानीय बैंक के साथ अनुचित लेनदेन के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य लोक अधिवक्ता नूरदीन मोहम्मद हाजी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सुश्री मविलु ने व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल और न्यायपालिका की छवि को धूमिल करने के आरोप गिरफ्तार किया गया है। हाजी ने कहा कि महिला न्यायाधीश मविलु ने धन के रूप में उपहार स्वीकार करके अपने पद की गरिमा को खंडित किया है।

आपराधिक जांच के निदेशक जॉर्ज किनोटी ने अपने संदेश में कहा कि मैं उप मुख्य न्यायाधीश की गिरफ्तारी की पुष्टि करता हूं। मविलु को मंगलवार को अदालत में पेश करके आरोप तय किए गए और 49,637 डालर के निजी मुचलके पर उनको जमानत दे दी गई। मामले पर बुधवार को फिर से सुनवाई होगी।