Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bharat vahini party news-भारत वाहिनी पार्टी के मतदान केंद्र प्रभारियों की मीटिंग का आयोजन - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur भारत वाहिनी पार्टी के मतदान केंद्र प्रभारियों की मीटिंग का आयोजन

भारत वाहिनी पार्टी के मतदान केंद्र प्रभारियों की मीटिंग का आयोजन

0
भारत वाहिनी पार्टी के मतदान केंद्र प्रभारियों की मीटिंग का आयोजन

जयपुर। भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि लोकतंत्र में जिनके पास ताकत होती है उन्हें लोग पहचानते हैं मगर जो लोग लोकतंत्र में बिखरे हुए रहते हैं वे पिछड़ जाते हैं।

गुरूवार को मातृमंदिर श्याम नगर में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र प्रभारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें उपस्थित सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को घनश्याम तिवाड़ी संबोधन दे रहे थे।

भाजपा के प्रतापनगर मंडल से मंत्री ने ज्वाइन की वाहिनी

मीटिंग के दौरान ही सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के प्रताप नगर मंडल के भाजपा मंत्री सुरेंद्र सिंह ने सुशील जैन समेत अपने समर्थकों के साथ भारत वाहिनी पार्टी ज्वॉइन की। इस दौरान तिवाड़ी ने कहा कि असली ‘बीजेपी’ समर्थक तो भारत वाहिनी पार्टी में शामिल हो गए हैं, उसमें अब ‘वीजेपी’ समर्थक ही बचे हैं।

ये भी थे मौजूद

मीटिंग में वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभु नारायण कुमावत, कोषाध्यक्ष रामरूप छीपा, महासचिव अशोक यादव, संस्थापक अध्यक्ष अखिलेश तिवाड़ी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुरारी शर्मा, युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु जैन, राजेश अजमेरा, राधे कटारा, भगवान चौधरी, सूरज प्रकाश सैनी, कृष्ण कुमार भारद्वाज, सोहन लाल शर्मा, रामफूल मीणा, अनिल शर्मा, डॉ भगवान सहाय सैनी, मनोहर सिंह, कविराज, राकेश कुमार, शिवराज गोस्वामी व पुष्पेंद्र सिंह राजावत ‘शंभु’ समेत विधान सभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र प्रभारी व वाहिनी के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।