Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
September 02 in history : What happened on 2 September in Indian and World History-सितंबर 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines सितंबर 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

सितंबर 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
सितंबर 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
jawaharlal nehru take oath as Interim pm of Independent india on September 02, 1946
jawaharlal nehru take oath as Interim pm of Independent india on September 02, 1946

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1573- मुगल बादशाह अकबर ने गुजरात फ़तह किया।
1666- लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयी।
1775- पहले अमरीकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया।
1926- इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
1945- जापान के हार स्वीकार करने पर छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1941- हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री साधना का जन्म हुआ।
1945- हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।
1946- पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अविभाजित भारत की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1956- हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढहने से 125 लोगों की मौत।
1962- सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।
1970- तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन किया गया।
1990- काला सागर में सोवियत संघ के यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की मौत।
1992- निकारगुआ में भूकंप से करीब 116 लोगों की मौत हो गई।
1998- डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सर मंडेला द्वारा उद्घाटन।
1996- मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2006- पश्चिमी ईराक में 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी।
2007- अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।
2009- आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता वाई एस राजशेखर रेड्डी का निधन।