Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Vehicle hit by landslide falls into gorge in Uttarkashi, 14 people killed-भूस्खलन का मलबा गिरने से वाहन नदी में गिरा, 14 की मौत - Sabguru News
होम Breaking भूस्खलन का मलबा गिरने से वाहन नदी में गिरा, 14 की मौत

भूस्खलन का मलबा गिरने से वाहन नदी में गिरा, 14 की मौत

0
भूस्खलन का मलबा गिरने से वाहन नदी में गिरा, 14 की मौत
Vehicle hit by landslide falls into gorge in Uttarkashi, 14 people killed
Vehicle hit by landslide falls into gorge in Uttarkashi, 14 people killed
Vehicle hit by landslide falls into gorge in Uttarkashi, 14 people killed

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में पहाड़ पर हुए भूस्खलन के कारण मलबा नीचे गिरने के कारण एक वाहन के भागीरथी नदी में गिर जाने की घटना में एक अौर बच्ची की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में तीन महिलाओं और 10 पुरूषों की मौके पर ही मौत हो गई थी और उनके शव नदी से बाहर निकाल लिए गए थे। दो अन्य बच्चियां वाहन से छिटक कर दूर जा गिरी थी और गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

लेेकिन एक बच्ची राधा पुत्री रणवीर सिंह की घायल अवस्था में देहरादून ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो जाने से मृतकों की संख्या 14 हो गई है। दूसरी बालिका मीनाक्षी पुत्री रामवीर को उपचार के लिए देहरादून ले जाया गया है।

उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन केंद्र प्रभारी डीएस पटवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को सँगलाई ग्राम के पास स्थानीय वाहन संख्या यूके-10-टीए-0775 पहाड़ी से आए मलबे के कारण फिसल कर करीब दो सौ मीटर नीचे भागीरथी नदी में गिर गया। वाहन में भटवाड़ी के ग्राम भकौली के ग्रामीण नाग देवता की डोली लेकर गंगोत्री से वापस आ रहे थे।

अन्य मृतकों की पहचान जसोदा देवी (40) पत्नी जयदेव, आकाश (20) पुत्र जयदेव, रणवीर सिंह (45) पुत्र विक्रम सिंह, जगदीश ,(55) पुत्र इंद्र सिंह, रामप्यारी (50) पत्नी जगदीश, रामवीर (45) पुत्र इंद्र सिंह, सक्ला देवी (40) पत्नी रणवीर, अवतार सिंह (55) पुत्र धूमसिंह, धीरेंद्र सिंह (50) पुत्र नरेंद्र सिंह, सोवेंद्र सिंह (40) पुत्र नरेंद्र सिंह, दीपक (22)पुत्र किशन सिंह, वचन सिंह (50) पुत्र इंद्र सिंह वाहन चालक सतवीर सिंह के ताैर पर की गई है।

पटवाल ने बताया कि वाहन में कुल 15 लोग सवार थे। अधिकांश मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इस हादसे में हताहत लोगों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है।