Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अरठवाड़ा से रात को गायब हुए बच्चे का शव नहर में मिला - Sabguru News
होम Latest news सिरोही:अरठवाड़ा से रात को गायब हुए बच्चे का शव नहर में मिला

सिरोही:अरठवाड़ा से रात को गायब हुए बच्चे का शव नहर में मिला

0
सिरोही:अरठवाड़ा से रात को गायब हुए बच्चे का शव नहर में मिला
सिरोही के निकटवर्ती पालड़ी एम थाना क्षेत्र के अरठवाड़ा गांव के किशोर का शव मिलने पर जाम किया गया नेशनल हाईवे 62।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। पालड़ी एम थाना क्षेत्र के अरठवाडा गांव से मंगलवार से लापता किशोर का शव बिधवार दोपहर को हाईवे से जुड़ी नहर में मिला है। घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया है और घटना के बाद हाईवे भी जाम है।
निकटवर्ती अरठवाडा गांव से मंगलवार रात को आनंदसिंह(15) पुत्र पन्नेसिंह लापता हो गया था। इसकी काफी तलाश कि लेकिन।परिजनों को ये नहीं मिला। बुधवार दोपहर को हाईवे से जुड़ी नहर में एक शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस के पहुंचने से पहले बच्चे की पहचान आनद के रूप में की गई। बच्चे की हत्या किया जाने की आशंका है। बच्चे का शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भी आक्रोश छह गया। इस गांव से गुजरने वाला नेशनल हाईवे नंबर 62 इस घटना की सूचना के बाद जाम है।
-पुलिस के देर से पहुंचने से आक्रोश
बच्चे का शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को फ़ोन किये। पुलिस काफी देर तक नहीं पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।