Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rape victim minor girl commits suicide by hanging self in bhind-रेप के बाद बदनामी के डर से नाबालिग ने लगाई फांसी - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhind रेप के बाद बदनामी के डर से नाबालिग ने लगाई फांसी

रेप के बाद बदनामी के डर से नाबालिग ने लगाई फांसी

0
रेप के बाद बदनामी के डर से नाबालिग ने लगाई फांसी
rape victim minor girl commits suicide by hanging self in bhind
rape victim minor girl commits suicide by hanging self in bhind
rape victim minor girl commits suicide by hanging self in bhind

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में गांव के ही एक युवक के हाथों दुष्कर्म का शिकार बनी एक किशोरी ने बदनामी के डर से फांसी लगा ली।

लहार विकास खण्ड के दबोह थाना क्षेत्र के गांव अमाहा के इस मामले में आरोपी ने किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आनंद कुशवाहा (20) निवासी अमाहा ने दो सितंबर को किशोरी नाबालिग को घर के अंदर अकेली पाकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किशोरी ने अपने परिजन को दी।

उसके बाद परिजन ने मामले की पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच कल किशोरी ने बदनामी के डर से घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।