Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 12 September in Indian and World History-सितंबर 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines सितंबर 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

सितंबर 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
सितंबर 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
September 12 in history : feroze gandhi was born on 12 September 1912
September 12 in history : feroze gandhi was born on 12 September 1912
September 12 in history : feroze gandhi was born on 12 September 1912

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
1217- फ्रांस के राजकुमार लुई और ब्रिटेन के महाराज हेनरी तृतीय ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1398- तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
1635- स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1897- विश्व विख्यात फ़्रांसीसी भौतिक एवं रसायनशास्त्री एरेन क्यूरी का पेरिस में जन्म।
1912- प्रसिद्ध नेता एवं पत्रकार फिरोज गांधी का जन्म।
1928- अमरीका के फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।
1944- अमरीकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1948- पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।
1959- तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
1966- भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।
1990- पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1998- मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ हुआ।
2000- अमरीका के न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन शुरू हुआ।
2007- रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।
2012- एप्पल ने बहुप्रतीक्षित अाई फोन-5 और आईओएस-6 लाॅन्च किया।