Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
CM Raje inaugurates bridge in kota-कोटा का निरन्तर विकास ही हमारी कोशिश : वसुंधरा राजे - Sabguru News
होम Headlines कोटा का निरन्तर विकास ही हमारी कोशिश : वसुंधरा राजे

कोटा का निरन्तर विकास ही हमारी कोशिश : वसुंधरा राजे

0
कोटा का निरन्तर विकास ही हमारी कोशिश : वसुंधरा राजे
CM Raje inaugurates bridge in kota
CM Raje inaugurates bridge in kota
CM Raje inaugurates bridge in kota

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को कोटा शहर को 54 करोड़ रूपए की लागत से बने उच्च स्तरीय पुल की सौगात दी। उन्होंने कोटा बैराज के समानान्तर बने करीब एक किलोमीटर लम्बे इस पुल का मुख्यमंत्री निवास से बटन दबाकर लोकार्पण किया।

राजे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोटावासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोटा एक तेजी से बढ़ता हुआ शहर है और हमारी कोशिश है कि इसका विकास निरन्तर होता रहे। उन्होंने कहा कि यूआईटी कोटा द्वारा बनाए गए इस पुल के शुरू होने से यातायात का दबाव कम होगा और शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटा शहर में यूआईटी के माध्यम से करीब 307 करोड़ रूपए के विकास कार्य हो चुके हैं तथा करीब 517 करोड़ रूप के विकास कार्य प्रगति पर हैं।