Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Manohar Parrikar shifted to AIIMS in delhi, may step down as goa cm-Goa CM मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती - Sabguru News
होम Delhi Goa CM मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती

Goa CM मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती

0
Goa CM मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती
Manohar Parrikar shifted to AIIMS in delhi, may step down as goa cm
Manohar Parrikar shifted to AIIMS in delhi, may step down as goa cm
Manohar Parrikar shifted to AIIMS in delhi, may step down as goa cm

नई दिल्ली। पिछले कई महीने से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विग्यान संस्थान में भर्ती किए गए हैं।

पूर्व रक्षा मंत्री पिछले कई माह से बीमार हैं। वे कुछ दिन पहले ही अमरीका से इलाज कराकर लौटे हैं। तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार को उन्हें कैंडोलिम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एम्स सूत्रों के अनुसार करीब सवा एक बजे पर्रिकर को प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री का इलाज डॉ प्रमोद गर्ग की अगुवाई में शुरु किया गया है। 62 वर्षीय पर्रिकर अाग्नाशय की बीमारी से पीड़ित हैं।

शुक्रवार को पर्रिकर उत्तरी गोवा के पर्रा स्थित अपने पैतृक आवास पर गए थे और गणेश पूजा में शामिल होने के बाद अस्पताल लौट आए थे। उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों विजय सरदेसाई और सुदिन धानविलकर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विनय तेंदुलकर, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक और प्रदेश भाजपा महासचिव सदानंद शेट तनावड़े ने उनसे अस्पताल में मुलाकात की थी। पर्रिकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह से भी फोन पर बातचीत की थी।

गोवा में नेतृत्व परिवर्तन कर सकती है भाजपा

बीजेपी हाईकमान गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की लंबे समय से अस्वस्थता के मद्देनजर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन कर सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गोवा की पेचिदा स्थिति को देखते हुए पार्टी के संगठन महासचिव राम लाल को वहां भेज सकते हैं।

गोवा में मार्च 2017 के विधानसभा चुनाव में बहुमत न मिलने पर भाजपा ने गठबंधन सरकार बनाई थी और उस समय केन्द्र में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे पर्रिकर को मुख्यमंत्री बनाया था। मुख्यमंत्री पर्रिकर के साथ-साथ दो मंत्री पांडुरंग मुदकईकर और फ्रांसिस डिसूजा भी अस्वस्थ चल रहे हैं।