Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Arjun Ram Meghwal attands ajmer South Assembly SC ST morcha sammelan-एक देश एक चुनाव पर शीघ्र होगा निर्णय : अर्जुन राम मेघवाल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer एक देश एक चुनाव पर शीघ्र होगा निर्णय : अर्जुन राम मेघवाल

एक देश एक चुनाव पर शीघ्र होगा निर्णय : अर्जुन राम मेघवाल

0
एक देश एक चुनाव पर शीघ्र होगा निर्णय : अर्जुन राम मेघवाल
Arjun Ram Meghwal attands ajmer South Assembly SC ST morcha sammelan
Arjun Ram Meghwal attands ajmer South Assembly SC ST morcha sammelan

अजमेर। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि देश में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए उच्च स्तर पर काम चल रहा है जिसमें जल्द ही एक देश एक चुनाव पर निर्णय लिया जाएगा।

मेघवाल रविवार को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति मोर्चे के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वस्तु सेवा कर को एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि देश में जैसे एक देश एक कर लागू हुआ है, वैसे ही देश में चुनावों के लिए उच्च स्तर पर काम चल रहा है जिसमें शीघ्र ही एक देश एक चुनाव पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा विधानसभा के चुनाव 1952-57 के दौर में एक साथ होते थे और यह सब आज भी संभव है।

इस मौके उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के वर्तमान शासन में जनहित के लोक कल्याणकारी कार्य जिस बड़ी मात्रा में यहां हुए है, ऐसे काम पहले किसी सरकार में नहीं हुए।

उन्होंने प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाकर उसका एहसास कराए ताकि आने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में इसका लाभ मिल सके और लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जिस दलित वोट को अपना मानती है, सच्चाई ये है कि कांग्रेस दलितों की सच्ची हितैषी नहीं है। स्वयं कांग्रेस ने दो बार बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर को हराया। साथ ही दिल्ली में उनका दाह संस्कार नहीं होने दिया जो कि एक ऐतिहासिक तथ्य है। यही कारण रहा कि समुद्र के किनारे मुम्बई में उनका दाह संस्कार हुआ।

मेघवाल ने कहा कि बाबा साहब को सच्चा सम्मान देने वाली भाजपा पार्टी ही है। उन्होंने इस बात से भी इंकार नहीं किया कि कांग्रेस के नेता संविधान निर्माण में बाबा साहब का लोहा मानते है लेकिन आज का दलित कांग्रेस की मनोदशा को समझ चुका है और वे इस बार कांग्रेस को वोट नहीं देगा।