Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Opportunity to form government for Congress in Gaiga: Sadanand Singh - गाेवा में कांग्रेस को मिले सरकार बनाने का मौका : सदानंद सिंह - Sabguru News
होम Goa गाेवा में कांग्रेस को मिले सरकार बनाने का मौका : सदानंद सिंह

गाेवा में कांग्रेस को मिले सरकार बनाने का मौका : सदानंद सिंह

0
गाेवा में कांग्रेस को मिले सरकार बनाने का मौका : सदानंद सिंह
बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह
बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह
बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह

भागलपुर । बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने आज कहा कि गोवा में कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए।

सिंह ने यहां कहा कि गोवा में कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिये क्योंकि वहां के 40 सदस्यीय विधानसभा में 16 सीटों के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 14 विधायक ही हैं। उन्होंने कहा कि गोवा के बदलते राजनीतिक हालात में सरकार शून्यता की स्थिति है।

कांग्रेस नेता ने गोवा कांग्रेस विधायक दल द्वारा राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने का स्वागत करते हुये कहा,“वहां के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर लम्बे समय से बीमार चल रहे हैं। वह हाल ही में विदेश से इलाज कराकर लौटे हैं। अभी वह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। लेकिन, वह स्वयं अनौपचारिक रूप से पद छोड़ने की ईच्छा जाहिर कर चुके हैं।”

सिंह ने कहा कि भाजपा, नेता परिवर्तन की कवायद कर रही है। पहले भी कांग्रेस को बड़ी पार्टी होते हुये भी सरकार बनाने का मौका नहीं दिया गया लेकिन इस बार वहां की राज्यपाल मृदुला सिन्हा को कांग्रेस के साथ न्याय करते हुये सरकार बनाने का अवसर देना चाहिये ताकि संसदीय मर्यादा की रक्षा हो सके।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने गोवा में जनमत का अपमान किया था क्योंकि गोवा की जनता ने पिछली भाजपा सरकार के विरुद्ध जनमत दिया था, जिससे वह दूसरे नम्बर की पार्टी बनी और कांग्रेस सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी थी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भाजपा ने येन केन प्रकारेण सरकार बना कर लोकतंत्र का गला घोंटा था।