Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Palace on Wheels luxury tourist train by RTDC-पैलेस ऑन व्हील्स में एकल विदेशी पर्यटकों की ऎतिहासिक यात्रा - Sabguru News
होम Headlines पैलेस ऑन व्हील्स में एकल विदेशी पर्यटकों की ऎतिहासिक यात्रा

पैलेस ऑन व्हील्स में एकल विदेशी पर्यटकों की ऎतिहासिक यात्रा

0
पैलेस ऑन व्हील्स में एकल विदेशी पर्यटकों की ऎतिहासिक यात्रा
Palace on Wheels luxury tourist train by RTDC
Palace on Wheels luxury tourist train by RTDC
Palace on Wheels luxury tourist train by RTDC

जयपुर। भारतीय रेल एवं राजस्थान पर्यटन विकास निगम के सौजन्य से गत छत्तीस वर्षों से दौड़ रही और देश-दुनिया में मशहूर शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स अपने गौरवपूर्ण इतिहास में एक नया आयाम जोड़ते हुए बुधवार को एकल विदेशी पर्यटकों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुई।

पैलेस ऑन व्हील्स के महाप्रबंधक प्रदीप बोहरा के अनुसार शाही रेलगाड़ी के इतिहास में पहली बार आस्ट्रेलिया के 41 एकल विदेशी पर्यटक यात्रियों (सोलो ट्यूरिस्ट्स) ने अनूठी पहल करते हुए पूरी रेलगाड़ी के सभी आधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित एवं वातानुकूलित 41 केबिन्स को 1.30 करोड़ रुपए जमा करा कर चार्टर बुक कराया है।

बोहरा ने बताया कि यह गाड़ी इन यात्रियों को लेकर अपनी गंतव्य यात्रा पर नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से जयपुर सवाईमाधोपुर-चित्तौडगढ़-उदयपुर-जैसलमेर-जोधपुर-भरतपुर और आगरा के लिए रवाना हुई और अगले बुधवार को वापस नई दिल्ली पहुंचेगी।

आरटीडीसी के नई दिल्ली में महाप्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि शाही रेलगाड़ी इस पर्यटक सत्र (सितम्बर से आगामी अप्रेल ) के दौरान कुल 34 फेरों की यात्रा पूरी करेगी। शाही रेलगाड़ी को उसके पुराने वैभव एवं परिवेश के अनुरूप नए अवतार में सुसज्जित किया गया है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन का सितम्बर से अप्रैल का किराया रियायती दर पर 500 यू एस डॉलर प्रति यात्रा प्रति रात रखा गया है, जबकि शेष माह में 650 यू एस डॉलरप्रति यात्रा प्रति रात है। आगामी अक्टूबर से मार्च तक यह किराया डबल ओक्यूपेंसी में 650 यू एस डॉलर तथा सिंगल ऑक्योपेंसी में 865 यूएस डॉलर प्रति यात्रा प्रति रात होगा।

इस रेलगाडी में 39 डीलक्स एवं 2 सुपर डीलक्स कैबिन है। इस बार पूरी ट्रेन का पुरानी पैलेस ऑन व्हील्स के अनुरूप रंग रोगन कराया गया है। इसके अलावा रेलगाड़ी में स्पॉ, जिम और अन्य सभी आधुनिक सुख सुविधाएं उपलब्ध हैं।