Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
lady constable accuses senior cop of sexual harassment in Moradabad-मुरादाबाद : महिला सिपाही ने दर्ज कराया यौन शोषण का मामला - Sabguru News
होम Headlines मुरादाबाद : महिला सिपाही ने दर्ज कराया यौन शोषण का मामला

मुरादाबाद : महिला सिपाही ने दर्ज कराया यौन शोषण का मामला

0
मुरादाबाद : महिला सिपाही ने दर्ज कराया यौन शोषण का मामला
lady constable accuses senior cop of sexual harassment in Moradabad
lady constable accuses senior cop of sexual harassment in Moradabad
lady constable accuses senior cop of sexual harassment in Moradabad

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र में एक महिला सिपाही के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है।

मुरादाबाद पुलिस लाईन में तैनात महिला सिपाही की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने सहारनपुर राजकीय रेलवे में तैनात सिपाही नरेंद्र के खिलाफ रेप और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पीडिता ने इसके लिए पुलिस महानिरीक्षक से गुहार लगाई थी।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस लाईन मुरादाबाद में तैनात महिला सिपाही सुनीता ने पुलिस महानिरीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह को दी तहरीर में बताया था कि पति की मृत्यु के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

महिला के अनुसार उसने पुलिस लाइंस मुरादाबाद में 2009 में आमद दर्ज कराई। उस समय आरआई का आरक्षी नरेंद्र वहां मुंशी के पद पर तैनात था। महिला सिपाही का आरोप है कि नरेंद्र उसके ऊपर अनुचित दबाव बनाता था और उसका शारीरिक शोषण करता था। मना करने पर आरोपी बच्चों को अगवा कर जान से मारने की धमकी देता था।

पीड़िता के अनुसार वर्ष 2009 से लगातार आरोपी उसका शारीरिक शोषण कर रहा है और परेशान कर रहा है। उसने इसकी शिकायत 14 अप्रेल अौर 22 मई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अब पुलिस महानिरीक्षक के हस्तक्षेप के बाद सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की विवेचना कर रही है।