Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Mahindra First Choice “Edition”- India’s First Premium Used Cars Franchise Network - महिंद्रा फस्र्ट च्वाॅइस ने भारत का पहला प्रीमियम यूज्ड कार्स फ्रेंचाइजी नेटवर्क ‘‘एडिशन’’ लाॅन्च किया - Sabguru News
होम Business Auto Mobile महिंद्रा फस्र्ट च्वाॅइस ने भारत का पहला प्रीमियम यूज्ड कार्स फ्रेंचाइजी नेटवर्क ‘‘एडिशन’’ लाॅन्च किया

महिंद्रा फस्र्ट च्वाॅइस ने भारत का पहला प्रीमियम यूज्ड कार्स फ्रेंचाइजी नेटवर्क ‘‘एडिशन’’ लाॅन्च किया

0
महिंद्रा फस्र्ट च्वाॅइस ने भारत का पहला प्रीमियम यूज्ड कार्स फ्रेंचाइजी नेटवर्क ‘‘एडिशन’’ लाॅन्च किया
Mahindra First Choice “Edition”- India’s First Premium Used Cars Franchise Network
Mahindra First Choice “Edition”- India’s First Premium Used Cars Franchise Network
Mahindra First Choice “Edition”- India’s First Premium Used Cars Franchise Network

मुंबई । भारत की प्रमुख मल्टी-ब्रांड प्रमाणित यूज्ड कार कंपनी, महिंद्रा फस्र्ट च्वाॅइस व्हील्स ने आज देश का पहला प्रीमियम यूज्ड कार फ्रेंचाइजी नेटवर्क, ‘‘एडिशन’’ लाॅन्च किया।

पहली ‘‘एडिशन’’ स्टोर मुंबई के जूहू में खुली और यहां प्रीमियम कार ब्रांड्स जैसे-मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू, आॅडी और जगुआर का आकर्षक समूह मौजूद है। ग्राहकों के लिए सौदे को सही मायने में लुभावना बनाने के लिए, इसके वाहनों पर व्यापक वारंटी कवरेज है, ताकि खरीदारों के मन को पूरा सुकून मिल सके।

‘‘एडिशन’’ के लाॅन्च पर टिप्पणी करते हुए, राजीव दुबे, ग्रुप प्रेसिडेंट (एचआर और काॅर्पोरेट सर्विसेज) व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (आफ्टर सेल्स क्षेत्र) तथा महिंद्रा समूह के ग्रुप एक्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य ने कहा, ‘‘बढ़ती हुई खर्च योग्य आमदनी वाले महत्वाकांक्षी खरीदार प्रीमियम कार ब्रांड्स में अपग्रेड करने की अधिक इच्छा रख रहे हैं। ‘एडिशन’, उन्हंे अत्यधिक आकर्षक कीमत पर उनकी पसंदीदा कार ब्रांड खरीदने के लिए आकर्षक अवसर प्रदान करता है।’’

महिंद्रा फस्र्ट च्वाॅइस व्हील्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आशुतोष पांडेय के अनुसार, ‘‘‘एडिशन’ को लाॅन्च किया जाना महिंद्रा फस्र्ट च्वाॅइस व्हील्स द्वारा उठाया गया एक अन्य प्रमुख कदम है। इससे हमें अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को बढ़ाकर अपने विकास को गति देने में मदद मिलेगी और इससे हमें पूरी तरह से नया एक ग्राहक खण्ड मिल सकेगा।’’

महिंद्रा फस्र्ट च्वाॅइस व्हील्स, वर्तमान में भारती नं.1 मल्टी-ब्रांड प्रमाणित यूज्ड कार कंपनी है, जिसकी 500 से अधिक शहरों में 1200 से अधिक आउटलेट्स हैं। यह वारंटी के साथ प्रामाणिक यूज्ड कारें उपलब्ध कराता है और यूज्ड कारों की खरीदने व बेचने की समूची प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाता है। कंपनी द्वारा 118-प्वाॅइंट की गुणवत्ता जांच एवं नवीकरण प्रक्रिया अपनाई जाती है, जो इसके वाहनों की सर्वोत्तम गुणवत्ता सुनिश्चित करती है।

कंपनी ने अपने ट्रांजेक्शन राजस्व एवं इसकी तकनीक-समर्थित व्यवसाय में दमदार वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 2018 में भारतीय यूज्ड कार इंडस्ट्री में अपनी अग्रणी स्थिति को विस्तार दिया। इनमें इसके आॅक्शंस जांच और प्राइसिंग समाधान शामिल हैं। ये तकनीक-समर्थित समाधान एक ऐसी इंडस्ट्री में पारदर्शिता एवं सक्षमता को बढ़ावा दे रहे हैं, जो पहले असंगठित रहा है।

महिंद्रा फस्र्ट च्वाॅइस व्हील्स के विषय में

महिंद्रा फस्र्ट च्वाॅइस व्हील्स, भारतीय यूज्ड कार इको-सिस्टम में एक दमदार कंपनी है, जो ‘‘आॅन द ग्राउण्ड’’ एवं ‘‘इन-द-क्लाड’’ क्षमताओं का उपयोग कर खुदरा एवं थोक ग्राहकों की आवश्यकताएं पूरी करने हेतु उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध कराती है।

कंपनी के अनूठे कारोबारी माॅडल्स को बाहरी निवेशकों द्वारा भी स्वीकार किया गया है। कंपनी ने सिलिकाॅन वैली स्थित हेज फंड, वैलिएंट कैपिटल ऐंड काॅक्स आॅटोमोटिव – जो 17 बिलियन अमेरिकी डाॅलर वाली अमरीका स्थित उद्यम है – से फंड जुटाया है और यह डीलर्स, उपभोक्ताओं, निर्माताओं एवं वित्तीय संस्थानों को डिजिटल मार्केटिंग, क्लासिफाइड्स, साॅफ्टवेयर, होलसेल एवं ई-काॅमर्स समाधान प्रदान करती है। इसके ब्रांड्स में मैनहाइम®, आॅटोट्रेडर®, केली ब्लू बुक®, डीलरट्रैक®, वीआॅटो®, एक्सटाइम® शामिल हैं।