Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
shaheed Bhagat Singh Jayanti 2018 - श्रद्धांजलि : जवानो के जोश का नाम थे भगत सिंह - Sabguru News
होम Headlines श्रद्धांजलि : जवानो के जोश का नाम थे भगत सिंह

श्रद्धांजलि : जवानो के जोश का नाम थे भगत सिंह

0
श्रद्धांजलि : जवानो के जोश का नाम  थे भगत सिंह

111 वी जयंती पर श्रद्धांजलि, जवानो के जोश का नाम थे शहीद भगत सिंह : शहीद भगत सिंह का नाम सुनकर हर एक बच्चे में नौजवान में एक जोश की लहर आ जाती है उनके कारनामे सुनकर जो उन्होंने अपने आयु में किया था वह बहुत ही महान कार्य थे बहुत ही कम उम्र में भगत सिंह ने अपना जीवन भारत मां को समर्पित कर दिया और भारत मां के लिए शहीद हो गए शहीद भगत सिंह एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे जोकि बहुत ही बहादुर और बहुत ही निडर और भारत माता के लिए देश की आजादी के लिए सब कुछ करने को तैयार थे और उन्होंने किया भी उन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी यानी उन्हें 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी गई और उन्होंने यह फांसी हंसते-हंसते कबूल कर ली।

शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 में हुआ था वह बचपन से ही अपने आसपास अंग्रेजों को भारतीय लोगों पर जुर्म करते देख काफी निराश और दुखी होते थे और जब उनका खून गर्म हुआ तब यह दुख गुस्से में बदल गया जिसके बाद उन्होंने अपनी कम उम्र में ही देश के लिए बहुत कुछ कर गुजरने की बात ठान ली और देश को आजाद कराने का जिम्मा उठाया।

भगत सिंह की सोच क्या थी ?

भगत सिंह की सोच नौजवानों के लिए थी उनका मानना था कि देश के नौजवान ही देश की काया पलट कर सकते हैं और इस देश को आजाद करा सकते हैं उन्होंने जो भी वक्त दिया पूरा देश को समर्पित किया उनका पूरा जीवन संघर्ष से भरा रहा आज भी जब देश के नौजवानों को उनके जीवन के बारे में दोहराया जाता है तो नौजवानों में एक जोश की लहर भर जाती है और इन सब से आज के नौजवानों को काफी ज्यादा प्रेरणा मिलती है।

शहीद भगत सिंह के पर कई पिक्चर भी बनी है जिसमें उनके हर एक कार्य को बखूबी दर्शाया गया है और उनकी बहादुरी और उनके देश प्रेमी के किस्सों को आप उन पिक्चरों में देख सकते हैं शहीद भगत सिंह से जुड़ी हुई कुछ पिक्चरों के नाम नीचे दिए गए हैं आप इन फिल्मों को देख कर शहीद भगत सिंह के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं शहीद भगत सिंह को हमेशा एक शहीद के रूप में याद किया जाएगा और आज वह चाहे ना हो लेकिन वह लोगों के दिलों में हमेशा एक जवान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में रहेंगे क्योंकि उनके काम थे इस तरह से और उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता शहीद भगत सिंह के अलावा भी कई लोग स्वतंत्रता के लिए लड़े थे लेकिन शहीद भगत सिंह एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने सबसे कम उम्र में अपने प्राण त्यागे और वह भी फांसी के फंदे को हंसते-हंसते गले लगाया और भारत माता की जय के नारे लगाते लगाते हैं वह फंदे पर झूल गए।

List of Bhagat Singh Movie-शहीद भगत सिंह की फिल्में :-

  • The Legend of Bhagat Singh
  • 23 March 1931, Shahid Bhagat Singh
  • Shaheed
  • Shaheed E Azam

भगत सिंह की याद में सबगुरु न्यूज़ की और से कुछ (कविता) पंक्तियाँ :-

” स्वतंत्रता का अधिकार है भगत सिंह 

हर जवान का जोश है भगत सिंह 

आजाद भारत की शान है भगत सिंह 

शहीदों में सबसे ऊँचा नाम है भगत सिंह 

उनके कारनामे आज भी जिन्दा है इसलिए हर पंक्ति में थे नहीं बल्कि है भगत सिंह”