Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bharat vahini party chief ghanshyam tiwari visits kota-वंचित वर्ग के आरक्षण की लड़ाई कानून की नहीं न्याय की लड़ाई : घनश्याम तिवाड़ी - Sabguru News
होम Headlines वंचित वर्ग के आरक्षण की लड़ाई कानून की नहीं न्याय की लड़ाई : घनश्याम तिवाड़ी

वंचित वर्ग के आरक्षण की लड़ाई कानून की नहीं न्याय की लड़ाई : घनश्याम तिवाड़ी

0
वंचित वर्ग के आरक्षण की लड़ाई कानून की नहीं न्याय की लड़ाई : घनश्याम तिवाड़ी
bharat vahini party chief ghanshyam tiwari visits kota
bharat vahini party chief ghanshyam tiwari visits kota
bharat vahini party chief ghanshyam tiwari visits kota

कोटा। भारत वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि राजपूत, ब्राह्मण, वैश्य, कायस्थ के साथ ही आरक्षण से वंचित अन्य समाज के बच्चों के साथ वर्तमान सरकार ने धोखा किया है। अब जब चुनाव सामने हैं तो वंचित वर्गों को आरक्षण के वादों से लुभाने की कोशिश की जा रही है।

तिवाडी ने शुक्रवार को कोटा प्रवास के दौरान सुभाष नगर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हम पिछले 16 साल से लगातार वंचित वर्ग के आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसे इस सरकार ने स्वीकृति के बावजूद महज इसलिए दबा रखा है क्योंकि इसे मैंने प्राइवेट मेंबर के तौर पर विधानसभा में पेश किया था। तिवाड़ी ने कहा कि हमारी आरक्षण की लड़ाई, कानून की लड़ाई नहीं न्याय की लड़ाई है।

वाहिनी की सरकार बनी तो वंचित वर्ग का मिलेगा आरक्षण

तिवाड़ी ने कहा कि भारत वाहिनी पार्टी चुनाव में जीतकर सरकार बनाती है तो वंचित वर्गों को लोकसभा चुनावों से पहले ही आरक्षण दिलवाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र को अनुशंषा भेजकर विधानसभा में पारित विधेयकों को नवीं अनुसूची में शामिल किया जाए और आवश्यक हो तो संविधान संशोधन लाकर आरक्षण प्रदान किया जाएगा। कांग्रेस और भाजपा जैसे दोनों बड़े दलों ने प्रदेश में सामाजिक समरसता बिगाड़ने का काम किया है, वहीं भारत वाहिनी पार्टी प्रदेश में सामाजिक समरसता बनाए रखने को संघर्ष कर रही है।

तीसरे मोर्चे के लिए राजस्थान तैयार

तीसरे मोर्चे की संभावनाओं पर बात करते हुए घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि राजस्थान में हमेशा से तीसरे मोर्चे के लिए स्थान रहा है और यह स्थान आज भी है। गत वर्ष केंद्र और राज्य, दोनों जगहों पर कांग्रेस की सरकार रही थी। अभी भी केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें हैं तब भी अगर प्रदेश को बीमारू राज्य का श्राप दिया जाता है तो उसके लिए अब तीसरा मोर्चा मजबूती से मैदान में उतरेगा।

जिन राज्यों में भी क्षेत्रीय दल अस्तित्व में हैं वे केंद्र से अपना हक छीन कर लेते हैं। इसलिए प्रदेश में हमेशा से ही त्रिदलीय अथवा बहुदलीय व्यवस्था मौजूद रही है और जैसे ही विकल्प सामने आएगा प्रदेश की जनता का उसे समर्थन मिलेगा। भारत वाहिनी पार्टी को जिस तरह से प्रदेश भर के युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और मजदूरों का समर्थन मिल रहा है, तय है कि राजस्थान तीसरे मोर्चे के लिए पूरी तरह तैयार है।

गिरगिट सी दोगली नीति नहीं चलेगी

तिवाड़ी ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कहते हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया महाराजा हैं उन्हें वोट मत दो, मगर जब राजस्थान आते हैं तो कहते हैं कि महारानी को वोट दो। अब ऐसी गिरगिट की तरह बार बार बदलती दोगली नीति नहीं चलेगी।

घनश्याम तिवाड़ी का भव्य स्वागत

घनश्याम तिवाड़ी का कोटा पहुंचने पर भारत वाहिनी पार्टी केे कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा के नेतृत्व में कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप चौराहे पर तिवाड़ी का भव्य स्वागत किया। बाद में वाहिनी कार्यकर्ताओं के साथ तिवाड़ी का काफिला कोटा शहर में घूमता हुआ सुभाष नगर स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा।

ये भी कार्यक्रम में मौजूद रहे

इस दौरान मनीष शर्मा, ​पीतांबर शर्मा, अजय भट्ट, मनीष चौधरी, अनुप शर्मा, ज्ञान सिंह, सुशीला सिंह, सुधांशु जैन, वाहिद मुल्तानी, अभिनव शर्मा, राजेश अजमेरा, अंकित शर्मा, भवानी पाईवाल और विप्र संजीव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।