Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 1 october in Indian and world history-अक्टूबर 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1854 – भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया की तस्वीर बनी होती थी। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपए) थी।
1919- ब्रिटिश सरकार ने हन्टर समिति की स्थापना की।
1949- चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।
1949 – जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा।
1953 – आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।
1960 – नाइज़ीरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1967 – भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना।
1978 – लड़कियों की शादी की उम्र 14 से बढ़ा कर 18 और लड़कों की उम्र 18 से बढ़ा कर 21 वर्ष की गयी।
1996 – अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।
1998 – श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे अलगावादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मौत।
2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।
2002 – एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक मिला।
2004 – इज़राइली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।
2005 – इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मौत।
2006 – इज़राइल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।
2007 – जापान ने उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबन्धों को अगले 6 महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।
2008 – उग्रवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम विस्फोट किया।
2015 – ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।