Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Jharkhand : 5 die after consuming spurious liquor in Ranchi-झारखंड : रांची में जहरीली शराब पीने से पांच की मौत - Sabguru News
होम India City News झारखंड : रांची में जहरीली शराब पीने से पांच की मौत

झारखंड : रांची में जहरीली शराब पीने से पांच की मौत

0
झारखंड : रांची में जहरीली शराब पीने से पांच की मौत
Jharkhand : 5 die after consuming spurious liquor in Ranchi
Jharkhand : 5 die after consuming spurious liquor in Ranchi
Jharkhand : 5 die after consuming spurious liquor in Ranchi

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के गाेंदा थाना क्षेत्र के गुदिया कोचा में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई तथा एक महिला समेत तीन अन्य की स्थिति गंभीर है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि झंडा चौक मुहल्ला में बीती देर रात कुछ लोगों ने देसी शराब पी। इसके बाद वे खून की उल्टी करने लगे। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते इनमें से पांच की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पींटू ठाकुर, अशोक मिर्धा, विजय मिर्धा, बिल्लू मिर्धा और पारस ठाकुर के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि ग्रामीण आज मृतकों का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे कि पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं, पुलिस झंडा मुहल्ले में कैंप कर रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।