Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
cm Yogi condoles people killed road accident in basti - मुख्यमंत्री योगी बस्ती सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति जताया दु:ख - Sabguru News
होम UP Lucknow मुख्यमंत्री योगी बस्ती सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति जताया दु:ख

मुख्यमंत्री योगी बस्ती सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति जताया दु:ख

0
मुख्यमंत्री योगी बस्ती सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति जताया दु:ख
cm Yogi condoles people killed road accident in basti
cm Yogi condoles people killed road accident in basti
cm Yogi condoles people killed road accident in basti

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बस्ती जिले में सोमवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के आश्रितों तथा घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।

गौरतलब है के इलाहाबाद से बस्ती आ रही प्रयाग डीपो की बस सुबह भदोई ग्राम के समीप खराब हो गयी थी और उसे चालू कराने के लिए यात्री बस मे धक्का लगा रहे थे कि इस बीच फैजाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने धक्का लगा रहे व्यक्तियों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में छह व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी थी और दो गम्भीर रूप से घायलों को उपचार के लिए फैजाबाद जिलाचिकित्सालय मे भर्ती कराया गया।