Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rajasthan assembly election 2018 : people are now standing with the Congress says ashok gehlot-राजस्थान की जनता अब कांग्रेस के साथ खड़ी है : गहलोत - Sabguru News
होम Headlines राजस्थान की जनता अब कांग्रेस के साथ खड़ी है : गहलोत

राजस्थान की जनता अब कांग्रेस के साथ खड़ी है : गहलोत

0
राजस्थान की जनता अब कांग्रेस के साथ खड़ी है : गहलोत
congress kisan sammelan in charbhuja
congress kisan sammelan in charbhuja
congress kisan sammelan in charbhuja

राजसमंद। राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र की मोदी तथा राज्य की वसुंधरा सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जनता उन्हें समझ चुकी है और अब वह कांग्रेस के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं।

राजसमंद जिले के चारभुजाजी में कांग्रेस के किसान सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश कांंग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट तथा अन्य नेताओं ने यह बात कही। गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अच्छे दिन जैसे लुभावने भाषणों से जनता को गुमराह किया, लेकिन भाषण से देश नहीं चलता।

उन्होंने कहा कि देश के हालात गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पिछले चार वर्षों में जनता के बीच नहीं आई और अब चुनाव के मद्देनजर गौरव यात्रा कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की कई योजनाओं को बंद कर दिया तथा उनके नाम बदल दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को केवल गुमराह किया हैं। उन्होंने दोहराया कि राजे की यह गौरव यात्रा नहीं बल्कि उनकी विदाई यात्रा है।

इसी तरह पायलट ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि उनका हितैषी कौन है। उन्होंने कहा कि राज्य में वसुंधरा सरकार ने कांग्रेस के दबाव के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए। उन्होंने दावा किया कि अब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के साथ न्याय नहीं किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार आई तो हम किसानों को पूरा सम्मान देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और एकजुट रहेगी। उन्होंने कहा कि श्रीमती राजे खुद को शेरनी बताती हैं। उन्होंने जनता का शिकार तो कर लिया अब अगर फिर मुख्यमंत्री बनीं तो न जाने क्या करेंगी।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी पी जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो हम किसानों के समृद्ध होने की योजनाएं लाएंगे जिससे वे खेती के लिए काम आने वाले ट्रैक्टर तथा अन्य सामान आसानी से खरीद सकें।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी तथा अन्य पार्टी नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

राजस्थान में बीजेपी को ‘मोदी के करिश्मे’ का सहारा