Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 2 october in Indian and World History-अक्टूबर 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अक्टूबर 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अक्टूबर 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अक्टूबर 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1492 – ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।
1869 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म।
1895 – उत्तरी अमरीका के एक समाचार पत्र में पहला काॅर्टून स्ट्रिप प्रकाशित हुआ।
1904 – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्‍म।
1906 – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन।
1924 – राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रोटोकॉल महासभा में लाया गया लेकिन ब्रिटेन द्वारा अस्वीकार कर दिए जाने के कारण उसकी पुष्टि नहीं हुई।
1941 – नाजी जर्मनी के नेता एडोल्फ हिटलर ने पूर्व सोवियत संघ पर दोबारा आक्रमण का आदेश दिया।
1951 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
1961 – बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग काॅरपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन।
1971 – तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।
1975 – भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता एवं तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज का निधन।
1982 – तेहरान में बम विस्फोट से 60 लोगों की मौत।
1985 – दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।
1988 – तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खोला गया।
1994 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने दसवें विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।
2001 – 19 देशों के संगठन नाटो ने अफगानिस्तान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने के लिए हरी झंडी दी।
2006 – दक्षिण अफ्रीका ने परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
2012 – नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।