Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Arvind Kejriwal says Can not stop farmers coming to Delhi - किसानों को दिल्ली आने से नहीं रोक सकते: अरविंद केजरीवाल - Sabguru News
होम Delhi किसानों को दिल्ली आने से नहीं रोक सकते: अरविंद केजरीवाल

किसानों को दिल्ली आने से नहीं रोक सकते: अरविंद केजरीवाल

0
किसानों को दिल्ली आने से नहीं रोक सकते: अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal says Can not stop farmers coming to Delhi
Arvind Kejriwal says Can not stop farmers coming to Delhi
Arvind Kejriwal says Can not stop farmers coming to Delhi

नयी दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवला ने अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली आ रहे किसानों को गाजियाबाद की सीमा पर रोककर उनके साथ की गयी बर्बरता को गलत बताया और कहा कि किसानों को दिल्ली आने से नहीं रोका जा सकता है।

केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट किया “दिल्ली सबकी है। किसानों को दिल्ली में आने से नहीं रोका जा सकता। किसानों की माँगे जायज़ हैं। उनकी माँगें मानी जायें। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ने कहा कि किसानों की मांग जायज है। उनकी मांगों पर सौहार्दपूर्वक विचार किया जाना चाहिए लेकिन उनके साथ बर्बरता नहीं की जा सकती है और ना ही उन्हें दिल्ली आने से रोका जा सकता है।